नई दिल्ली. दो स्थिर स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में गुरुवार को इजाफा हुआ। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 38 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 68.88 रुपए हो गई। मुंबई में रेट 37 पैसे बढ़कर 74.53 रुपए हो गया। मेट्रो शहरों में डीजल की कीमतों में 29 से 31 पैसे तक इजाफा हुआ। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर-रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से कीमतें तय करती हैं।
-
मेट्रो शहरों में पेट्रोल
शहर बुधवार को रेट (रु/लीटर) गुरुवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी दिल्ली 68.50 68.88 38 पैसे मुंबई 74.16 74.53 37 पैसे कोलकाता 70.64 71.01 37 पैसे चेन्नई 71.07 71.47 40 पैसे -
मेट्रो शहरों में डीजल
शहर बुधवार को रेट (रु/लीटर) गुरुवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी दिल्ली 62.24 62.53 29 पैसे मुंबई 65.12 65.43 31 पैसे कोलकाता 64.01 64.30 29 पैसे चेन्नई 65.70 66.01 31 पैसे बुधवार को ब्रेंट क्रूड के रेट में 5% तेजी आई थी। पिछले 6 ट्रेडिंग सेशन में क्रूड की कीमत में 10% तेजी आई थी। हालांकि, गुरुवार को 1% की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह 60.81 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बना हुआ है।
0 टिप्पणियाँ