http://bit.ly/2QsB3vu
न्यूज डेस्क। मार्केट में मिलने वाले खाने के तेल की शुद्धता को लेकर कई बार खबरें आती रहती हैं। मिलावटी तेल का सीधा असर सेहत पर होता है। ऐसे में आप इस तरह के तेल से बचना चाहते हैं, तो होम मेड ऑयल मशीन आपके काम आ सकती है। दरअसल, ये ऐसी मशीन है जो 2 मिनट में इतना ताजा तेल निकाल देती है जिससे आप सब्जी या दूसरी चीजों में यूज कर पाएं। इसमें सोयाबीन, सरसों, मूंगफली, तिल, बादाम से लेकर सभी का तेल निकलता है। बता दें कि सितंबर 2018 में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र मेरठ-बागपत मार्ग पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर 35 टीन मिलावटी सरसों का तेल पकड़ा था। त्योहार के मौके पर मिलावटी तेल का कारोबार बढ़ जाता है। इस मशीन का यूज कैसे किया जाता है और इसकी कीमत कितनी है, इसके लिए वीडियो देखें...
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ