36 साल की महिला ने सबरीमाला में किए दर्शन, उम्र ज्यादा दिखाने के लिए बालों को सफेद कराया

http://bit.ly/2shT7Pj

तिरुअनंतपुरम. केरल की 36 साल की महिला मंजू ने दावा किया है कि मंगलवार को उसने सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि उम्र ज्यादा दिखाने के लिए मंजू ने अपने बालों को सफेद रंग से डाई भी किया। सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में हर उम्र वर्ग की महिलाओं के प्रवेश और पूजा की इजाजत दी थी। इससे पहले 10 साल की बच्चियों से लेकर 50 साल तक की महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी थी।

  1. मंजू केरल के चेथन्नूर की रहने वाली है। उसने फेसबुक पोस्ट में दावा किया- मुझे मंदिर जाने से किसी ने भी नहीं रोका। मैंने यात्रा की शुरुआत त्रिशूर से की थी और 8 जनवरी को मैं मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर (सन्निधानम) में मैंने करीब दो घंटे गुजारे। मैंने पूजा के लिए अखिल भारत अयप्पा सेवा संगठन के सदस्यों की भी मदद ली।

  2. सूत्रों का दावा है कि मंदिर में प्रवेश के लिए मंजू ने पुलिस से किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं ली थी। मंजू ने अक्टूबर में भी मंदिर प्रवेश की कोशिश की थी लेकिन पंबा पहुंचने पर पुलिस ने भारी बारिश का हवाला देकर उसे लौटा दिया था।

  3. सोशल मीडिया पर मंजू की फोटो की फोटो भी पोस्ट की गई। इसमें वह डाई किए गए सफेद बालों में दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि ऐसा उसने प्रदर्शन या खुद पर हमले को रोकने के लिए किया होगा।

  4. 2 जनवरी को दो महिलाओं ने पुलिस सुरक्षा में मंदिर में प्रवेश किया था। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने काफी प्रदर्शन किया था। इसके दो दिन बाद श्रीलंका की 50 साल से कम उम्र की एक महिला ने भी मंदिर में प्रवेश किया था।

  5. अब तक कितनी महिलाएं सबरीमाला में दर्शन कर चुकी हैं, इस पर मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि हमारे पास फिलहाल ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस साल अब तक 10 महिलाएं मंदिर में दाखिल हो चुकी हैं। भाजपा और हिंदू संगठन मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      sabarimala temple issue 36 year old lady coloured hair white claimed enter temple
      सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की जो बंदिशें लगाई गई हैं, उन्हें अनिवार्य धार्मिक प्रथा करार नहीं दिया जा सकता। (फाइल)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ