3 लाख घरों से इकट्ठा दाल-चावल से नागपुर के शेफ पकाएंगे भाजपा कार्यक्रम के लिए खिचड़ी

http://bit.ly/2SuPdOh

नई दिल्ली.लोकसभा चुनाव से पहले दलितों को साधने के लिए प्रदेश भाजपा 6 जनवरी को रामलीला मैदान में भीम महासंगम विजय संकल्प-2019 रैली करने जा रही है। इसमें भाग लेने आए कार्यकर्ताओं के बीच खिचड़ी बनाकर बांटी जाएगी। इसे समरसता खिचड़ी का नाम दिया गया है। इसके लिए तीन लाख परिवारों से एक-एक मुट्ठी दाल-चावल इकट्ठा किया गया है।

  1. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने बताया कि विशेष तौर से इस कार्यक्रम के लिए लगभग 5000 किलो की समरसता खिचड़ी बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस खिचड़ी को नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर तैयार करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खिचड़ी के लिएदिल्ली के सभी 14 जिलों के घरों से तरह-तरह के अनाज जुटाया गया है।

  2. कार्यक्रम के लिए भाजपा ने एक संकल्प पत्र भी जारी किया गया है। इसके जरिए लगभग 14 लाख लोगों से संपर्क किया गया है। यह 14 लाख पत्र कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले मुख्य अतिथि को दिए जाएंगे।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Samrasata Khichdi at Ramlila Maidan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ