मुंबई. शेयर बाजार में बुधवार को मिड-सेशन के दौरान तेज गिरावट आ गई। सेंसेक्स 500से ज्यादा अंक गिरकर 35,800 के नीचे फिसल गया। निफ्टी में 160 प्वाइंट की गिरावट आ गई। सेंसेक्स के 30 में से 26 और निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में नुकसान दर्ज किया गया। एनएसई पर आयशर मोटर्स का शेयर 7% से ज्यादा लुढ़क गया।
बाजार में कारोबार की शुरुआत से ही गिरावट दर्ज की गई। मिड-सेशन में बिकवाली तेज हो गई। दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां धीमी होने की रिपोर्ट, डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट और दूसरे एशियाई बाजारों में कमजोरी की वजह से भारतीय बाजार में सेंटीमेंट बिगड़ गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ