अमित शाह की रैली के लिए बन रही 5 हजार किलो खिचड़ी

http://bit.ly/2CSWfHp

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में 5 हजार किलो खिचड़ी पकाई जा रही है। रैली में भाग लेने आए कार्यकर्ताओं के बीच ही खिचड़ी बांटी जाएगी। इसे समरसता खिचड़ी का नाम दिया गया है। पार्टी दुनिया में एक बार में सबसे ज्यादा खिचड़ी बनाकर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराना चाहती है।

नागपुर के शेफ तैयार कर रहे खिचड़ी

दरअसल, भीम महासंगम विजय संकल्प-2019 रैली के जरिए पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले दलितों को साधना चाहती है।खास बात यह है कि खिचड़ी बनाने के लिए करीब तीनलाख एससी परिवारों से दाल-चावल मांगा गया है। इस खिचड़ी को नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर तैयार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खिचड़ी के लिए दिल्ली के सभी 14 जिलों के घरों से तरह-तरह के अनाज जुटाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samarsata Khichdi at Ramlila Maidan in Amit Shah rally
Samarsata Khichdi at Ramlila Maidan in Amit Shah rally
Samarsata Khichdi at Ramlila Maidan in Amit Shah rally

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.