नई दिल्ली. दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन 94,726 करोड़ रुपए रहा। इसमें लगातार दूसरे महीने कमी आई है। नवंबर में 97,637 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को ये आंकड़े जारी किए। मंत्रालय के मुताबिक 30 दिसंबर तक कुल 72.44 लाख जीएसटीआर-3बी दाखिल किए गए। अगस्त-सितंबर के लिए राज्यों को 11,922 करोड़ रुपए का कंपेनसेशन जारी किया गया।
दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन
| सीजीएसटी | 94,726 करोड़ रुपए |
| एसजीएसटी | 22,459 करोड़ रुपए |
| आईजीएसटी | 47,936 करोड़ रुपए |
| सेस | 7,888 करोड़ रुपए |
सरकार ने सीजीएसटी के तहत 18,409 करोड़ रुपए और एसीएसटी के तहत 14,793 करोड़ रुपए का सेटलमेंट किया। सेटलमेंट के बाद केंद्र सरकार को 43,851 करोड़ रुपए और राज्यों को 46,252 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला।
जीएसटी लागू होने से अब तक सिर्फ दो महीने (अप्रैल, अक्टूबर 2018) में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंचा। 1 जुलाई 2017 को देशभर में जीएसटी लागू हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ