प्रयागराज (इलाहाबाद). कुंभ मेंबुधवार को मान्यता प्राप्त 13 अखाड़ों से इतर परी अखाड़े की पेशवाई निकलेगी तो तीन अनीअखाड़ों के चतु:संप्रदाय खालसा में धर्म ध्वजा फहराईजाएगी। शिवसेना शिविर का भूमिपूजन भीहोगा। पर्यटन विभाग की ओर से यहां पहली बार सांस्कृतिक ग्राम का निर्माण किया गया है।
चतु:संप्रदाय में ध्वजारोहण
बैरागियों के तीनों अनी अखाड़ों के चतु:संप्रदाय खालसा में बुधवार को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी अनियों के श्रीमहंत भी शामिल होंगे।
मेले में परी अखाड़े की पेशवाई
परी अखाड़ा की पेशवाई बुधवार को सुबह 10 बजे अरैल स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव बैकुंठ धाम मुक्तिद्वार से शुरू होकर नए यमुना पुल होकर संगम क्षेत्र पहुंचेगी। यह जानकारी अखाड़ा परी प्रमुख त्रिकाल भवंता सरस्वती ने दी।
शिवसेना शिविर का भूमिपूजन
कुंभ मेला सेक्टर 11 स्थित शिवसेना मेला शिविर में बुधवार को दिन में एक बजे भूमि पूजन किया जाएगा। इसमें शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह शामिल होंगे।
तीर्थ पुरोहित करेंगे शुद्धि-बुद्धि यज्ञ
कुंभ मेले में तीर्थ पुरोहितों की उपेक्षा से आहत अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की ओर से बुधवार को 11 बजे दारांगज के दशाश्वमेघ घाट पर मेला प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा।
मंगलवार को हुए थे ये कार्यक्रम
मंगलवार कोस्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराजहाथी, घोड़ा, ऊंटऔर संतों के साथ दिव्य रथ पर सवार होकर शाही अंदाज में मेला क्षेत्र पहुंचे थे। उनके साथ 50 रथों पर सवार संत भी कुंभनगरी आए। मंगलवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की धर्म ध्वजा संगम की रेती पर फहराई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ