भाजपा के पूर्व विधायक की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या

http://bit.ly/2Fea8lR

अहमदाबाद. अबादास के पूर्व विधायक और भाजपा नेताजयंती भानुशाली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जयंती सयाजी नगरी ट्रेन से अहमदाबाद से भुज जा रहे थे। तभी कुछबदमाश एसी कोच में घुस गए और उन पर गोलीबारी करके भाग गए। जयंती नेट्रेन में ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


छाती और आंख में गोली लगी थी

घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे हुआ। पूर्व विधायक ट्रेन संख्या 19116 से जा रहे थे। कटारिया-सुरजबारी स्टेशन के बीच ट्रेन में सवार हुए हमलावरों ने जयंती पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। इसमें एक गोली जयंती के आंख में लगी, जबकि दूसरी छाती में लगी है।


सूरत की घटना में नाम आया था

अबादास के पूर्व विधायक जयंती के खिलाफ पिछले सालसूरत की एक लड़की ने बलात्कार कीशिकायत दर्ज कराई थी।हालांकि, लड़की ने बाद में हाईकोर्ट में बयान देकर केस वापस ले लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व विधायक जयंती भानुशाली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ