स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शानदार रही। उन्होंने 4 मैच की टेस्ट सीरीज में 21 विकेट लिए। सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा जसप्रीत बुमराह की रही, क्योंकि एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज संघर्ष कर रहे थे तो वहीं बुमराह बड़ी आसानी से विकेट निकाल रहे थे। जसप्रीत बुमराह के फैन भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में मौजूद है। सोशल मीडिया पर एक ऑस्ट्रेलियाई बच्चे का वीडियो सामने आया है जिसमें ये हुबहु बुमराह की तरह ही बॉलिंग करता है। बच्चा बुमराह की तरह गेंदबाजी करने की कोशिश करता है और गिर जाता है। बॉल भी ऊपर निकल गई, लेकिन बच्चे ने गेंदबाजी बिलकुल बुमराह के ही अंदाज में की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ। वीडियो देख बुमराह ने लिखा- बच्चा बहुत क्यूट है, मेरी तरफ से बच्चे को शुभकमानाएं। आईसीसी ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और बताया गया कि 2034 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज कुछ इस तरह होगी। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की अगली पीढ़ी कैसे तैयारी में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ