नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सूटकेस में एक लड़की की डेडबॉडी मिली है। लड़की के चेहरे पर ब्लेड से दिए गए जख्मों के निशान भी हैं। उसके हाथ पर मोहित नाम का टैटू बना हुआ है। एक राहगीर ने कोंडली नहर के पास नीले रंग का लावारिस पड़ा सूटकेस देखा और इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोंडली नहर के पास मिली लाश
- पूर्व दिल्ली में कोंडली नहर के पास ऑटो सवार एक राहगीर की नजर सूटकेस पर पड़ी, तो उसने तुरंत पुलिस को इसकी खबर दी। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे खोला तो उनके होश उड़ गए।
- पुलिस के मुताबिक, सूटकेस में से एक लड़की का शव था, जिसकी उम्र तकरीबन 25 साल के करीब बताई जा रही है। लड़की के हाथ पर मोहित नाम का टैटू बना हुआ था।
- लड़की के चेहरे पर ब्लेड मारने के करीब 5 से ज्यादा निशान देखने को मिले। शव मिलने की खबर के बाद दिल्ली पुलिस के कई अफसर भी मौके पर पहुंच गए।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
- पुलिस ने सूटकेस अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे इलाके के एक-एक सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सूटकेस फेंकने वाले का सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ