दो पैसेंजर्स को ड्रॉप कर लौट रहा था ऑटो ड्राइवर, तभी पीछे की सीट पर पड़ी नजर, कैश से भरा बैग भूल गए थे पैसेंजर्स, इतनी रकम देखकर भी नहीं डिगा ड्राइवर का ईमान

http://bit.ly/2CO38K5

चेन्नई. तमिलनाडु के चेन्नई में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने पुलिस को 3.8 लाख रुपए से भरा बैग लौटाया है। ऑटोड्राइवर ने बताया कि ये बैग एक पैसेंजर का है, जो कार खरीदने के लिए जा रहा था, लेकिन पैसों से भरा ये बैग ऑटो में रखकर भूल गया। ऑटो ड्राइवर की इस ईमानदारी के लिए सिटी पुलिस कमिश्नर ने न सिर्फ उसकी तारीफ की, बल्कि उसे सम्मानित भी किया।

पैसों से भरा बैग भूल गए पैसेंजर
- ऑटोरिक्शा ड्राइवर प्रथिबन ने बताया कि बुधवार शाम को उसके ऑटो में तुतीकोरिन से मोहम्मद अजहरुद्दीन और चिन्मय नगर से एक दोस्त ऑटो पर सवार हुए थे।
- जब वो दोनों ऑटो से उतरने लगे तो वो अपना लैपटॉप बैग उतारना ही भूल गए और सीधे दोनों कोयमबेदु के एक ऑटोमोबाइल शोरूम में घुस गए।
- प्रथिबन ने बताया कि पैसेंजर्स को छोड़ने के बाद जब वो थोड़ी दूर पहुंचा तब उसकी नजर पीछे की सीट पर रखे एक बैग पर पड़ी। उसने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें कैश रखा था।
- ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि बैग मिलते ही वो वापस उसी लोकेशन पर गया, जहां उसने पैसेंजर्स को छोड़ा था, लेकिन जब तक वो पहुंचा, तब तक दोनों वहां से निकल चुके थे।

पुलिस स्टेशन पहुंचा ड्राइवर
- प्रथिबन के मुताबिक, इसके बाद वो बैग लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा। तब तक अजहरुद्दीन अपना बैग खोने की पुलिस में शिकायत भी कर चुका था।
- पुलिस ने अजरहरुद्दीन को बुलाया और उसके दावा कंफर्म किया। इसके बाद पुलिस ने पैसों से भरा बैग उसके हवाले किया। अजहरुद्दीन ने ड्राइवर की ईमानदारी की तारीफ करते हुए उसे ईनाम भी दिया।
- वहीं, शहर के पुलिस कमिश्नर एके विश्वनाथम ने भी ऑटोरिक्शा ड्राइवर प्रथिबन की तारीफ की और उसे इस ईमानदारी के लिए सम्मानित भी किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Auto driver returns 3 lakh 8 thousands to passenger in Tamilnadu

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.