सरकार के खिलाफ सीबीआई चीफ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

http://bit.ly/2M3kvK1

नई दिल्ली. सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्माको छुट्टी पर भेजनेके सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुना सकता है। सीबीआई चीफ आलोक वर्माऔर नंबर-2 अफसर स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने एकदूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद सरकार ने दोनों अफसरों को छुट्टी पर भेज दिया था।

सरकार के इस कदम के खिलाफ वर्मा और एनजीओ कॉमन कॉज ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई वाली बेंच ने 6 दिसंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

माेइन कुरैशी के मामले की जांच से शुरू हुआ रिश्वतखोरी विवाद
अस्थाना मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े मामले की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान हैदराबाद का सतीश बाबू सना भी घेरे में आया। एजेंसी 50 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन के मामले में उसके खिलाफ जांच कर रही थी। सना ने सीबीआई चीफ को भेजी शिकायत में कहा थाकि अस्थाना ने इस मामले में उसे क्लीन चिट देने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगे थे। हालांकि, 24 अगस्त को अस्थाना ने सीवीसी को पत्र लिखकर डायरेक्टर आलोक वर्मा पर सना से दो करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया था।

सरकार का दावा- सीवीसी की सिफारिश पर अफसरों को छुट्टी पर भेजा
सरकार ने जांच जारी रहने तक सीबीआई चीफ वर्मा और अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया था। सरकार ने यह आदेश 23 अक्टूबर रात 2 बजे जारी किया था। दो शीर्ष अफसरों के रिश्वतखोरी विवाद में फंसने के बाद केंद्र सरकार ने ज्वाइंट डायरेक्टर नागेश्वर राव को जांच एजेंसी का अंतरिम प्रमुख नियुक्त कर दिया था। सरकार ने दावा किया था कि केंद्रीय सतर्कता आयोग की सिफारिश पर निष्पक्ष जांच के लिए दोनों अफसरों को छुट्टी पर भेजा गया।

c

सीबीआई में पहली बार दो बड़े अफसरों के बीच लड़ाई

  • 2016 में सीबीआई में नंबर दो अफसर रहे आरके दत्ता का तबादला गृह मंत्रालय में कर अस्थाना को लाया गया था।
  • दत्ता भावी निदेशक माने जा रहे थे। लेकिन गुजरात कैडर के आईपीएस अफसर राकेश अस्थाना सीबीआई के अंतरिम चीफ बना दिए गए।
  • अस्थाना की नियुक्ति को वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। इसके बाद फरवरी 2017 में आलोक वर्मा को सीबीआई चीफ बनाया गया।
  • सीबीआई चीफ बनने के बाद आलोक वर्मा ने अस्थाना को स्पेशल डायरेक्टर बनाने का विरोध कर दिया। उन्होंने कहा था कि अस्थाना पर कई आरोप हैं, वे सीबीआई में रहने लायक नहीं हैं।
  • वर्मा 1984 की आईपीएस बैच के अफसर हैं। अस्थाना 1979 की बैच के आईपीएस अफसर हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SC verdict on CBI Director Alok Verma on Tuesday news and update
SC verdict on CBI Director Alok Verma on Tuesday news and update

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ