राहुल का दो दिवसीय दौरा आज से, स्मृति भी सिटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन करेंगी
अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंच रहे हैं। राहुल यहां दो दिनों तक रहेंगे। उधर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आज अमेठी आ रही हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों नेता एक ही दिन अमेठी में होंगे।
राहुल अधिवक्ता भवन का लोकार्पण करेंगे
- राहुल के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने बताया कि राहुल शुक्रवार की शाम 4 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे जिला बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां अधिवक्ता भवन का लोकार्पण भी करेंगे।
- राहुल कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगे।
- राहुल 5 जनवरी की सुबह अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएंसुनेंगे।
सिटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन करेंगी स्मृति
- स्मृति आजजिला अस्पताल पहुंचेंगी। यहां नवनिर्मित सिटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन करेंगी।
- अमेठी गांधी परिवार की परंपरागत संसदीय सीट मानी जाती है। भाजपा ने ईरानी को 2014 के आम चुनाव में राहुल के खिलाफ मैदान में उतारा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बावजूद इसके उन्होंने अमेठी से नाता नहीं तोड़ा। एक साल में उन्होंने 6 दौरे किए। स्मृति ईरानी 15 दिन पहले भी यहां पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने 77 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी थी।
- 19 नवम्बर को केंद्रीय मंत्री और यूपी सरकार के मंत्रियों की टोली लेकर वो अमेठी पहुंची। और साल के आखिर में 23 दिसम्बर को उन्होंने एक दिवसीय आखिरी दौरा किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं