दर्द से तड़पती प्रेग्नेंट पत्नी को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा शख्स, पर डॉक्टरों ने देखा तक नहीं, सिर्फ कहते रहे एक ही बात- इंतजार करो, बिना देखे ही लौटा दिया घर

http://bit.ly/2QBGEzA

दावनगेरे. कर्नाटक में लेबर पेन से तड़पती महिला के साथ लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। 30 साल की महिला अपने पति के साथ गांव के हेल्थ सेंटर पहुंची थी, लेकिन डॉक्टर उसे देखे बिना ही इंतजार करने को कहते रहे। महिला का पति गुहार लगाता रहा, लेकिन लंच टाइम में डॉक्टर ने बिना देखे ही उन्हें घर लौटा दिया और फिर वही हुआ जिसका डर था। घर लौटते वक्त महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद अब जिले के हेल्थ अफसर डॉ. नीरज पाटिल ने हेल्थ सेंटर के खिलाफ जांच शुरू की है। 

 

डॉक्टर ने बिना देखे लौटाया
- मामला चित्रदुर्गा जिले का है, जहां 30 साल की गंगा मलम्मा लेबर पेन के बाद अपने पति के साथ गांव के हेल्थ सेंटर पहुंची। पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्स ने उन्हें एक बार भी नहीं देखा।
- गंगा के पति चाउदप्पा ने बताया कि वो दोनों सोमवार को 11 बजे अस्पताल पहुंचे थे। पर पहले डॉक्टर लंच के वक्त तक इंतजार कराते रहे और फिर देखे बिना ही उन्हें घर लौट जाने को कहा। 
- गंगा दर्द से तड़प रही थी लेकिन उन दोनों को मजबूर घर की ओर लौटना पड़ा। पर रास्ते में ही उसका दर्द बढ़ गया और गंगा दर्द से भीड़-भाड़ वाली सड़क पर ही प्रसव के लिए जमीन पर लेट गई। 
- इसके बाग पास के चित्रहाली गांव से महिलाएं उसकी मदद के लिए साड़ी और चादर लेकर पहुंची। इन महिलाओं ने घेरकर गंगा की डिलिवरी कराई। 

 

अब जागा स्वास्थ्य विभाग

इसके बाद चाउदप्पा ने मामले की शिकायत की, तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। अब जिले के हेल्थ अफसर नीरज पाटिल ने गांव के हेल्थ सेंटर और काम में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ इन्क्वॉयरी शुरू कर दी है। डॉक्टर की पहचान मोहम्मद के तौर पर हुई है, जो अभी कॉन्ट्रैक्ट में है। हेल्थ अफसर नीरज ने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट जल्द ही डिप्टी कमिश्नर को सौंप दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doctor out on lunch and woman delivers baby on road in Karnataka

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ