वीडियो डेस्क। अपने फर्ज को निभाने के लिए जिंदगी दांव पर लगाने वाले कम ही लोग होते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है दक्षिण- पश्चिम रेलवे से। चामराजनगर- तिरुपति एक्सप्रेस के गार्ड ने जान की परवाह किए बिना अपनी ड्यूटी निभाई। दरअसल चेन पुलिंग के बाद ट्रेन एक ब्रिज पर जाकर खड़ी हो गई थी। ऐसे में चेन पुलिंग अलार्म को डिसएबल नहीं कर दिया जाता, ट्रेन आगे नहीं बढ़ती। चूंकि ट्रेन ऊंचे रेलवे ब्रिज पर खड़ी थी, इसलिए पीछे के डिब्बों में जाना जान पर खेलने जैसा था। क्योंकि रेलवे ब्रिज पर सिर्फ संकरी गाटर होती हैं। लेकिन ए विष्णुमूर्ति नामक गार्ड ने बिना समय गंवाई कदम आगे बढ़ाया। ब्रिज पर संकरी गाटर पर चलते हुए उस डिब्बे तक गए जहां पर अलार्म बंद करना था। ये पूरा वाकया किसी पैसेंजर ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। विष्णुमूर्ति को इस साहसिक काम के लिए दक्षिण-पश्चिम रेलवे जनरल मैंनेजर अजय कुमार ने सम्मानित भी किया।
10 मिनट में पूरा किया टास्क और जिसने बेवजह चेन खींची उसे पकड़ा भी
गार्ड ने इस टास्क को न सिर्फ 10 मिनट में पूरा किया बल्कि उस व्यक्ति को भी पकड़कर पुलिस के हवाले किया जिसने बिना किसी जरूरत के चेन पुल किया था। खबरों के अनुसार गार्ड को 5000 हजार रुपए का इनाम भी दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ