विदेश में नहीं, बल्कि भारत में ही होगा IPL, इस तारीख से शुरू होगा 12वां सीजन

http://bit.ly/2AAfvrr

नेशनल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन 23 मार्च से भारत में ही होगा। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के कारण पहले इसके विदेश में होने की संभावना जताई जा रही थी। टूर्नामेंट के फाइनल की तारीख भी तय नहीं हुई, क्योंकि चुनाव आयोग ने अभी लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं की है।

- बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों से शुरुआती चर्चा के बाद आईपीएल देश में ही कराने का फैसला किया गया है। लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद ही पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा सिर्फ नौ दिन का वक्त : 23 मार्च से आईपीएल शुरू होने का मतलब है कि इसमें हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ नौ दिनों का ही आराम मिलेगा। भारत को 13 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में पांच वनडे और दो टी-20 मुकाबले होंगे।

2009 और 2014 में विदेश में हुआ था आईपीएल : लोकसभा चुनाव के कारण 2009 और 2014 में आईपीएल के मुकाबले विदेश में हुए थे। 2009 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट में डेक्कन चार्जर्स चैम्पियन बना था। 2014 में भारत और यूएई में आईपीएल खेला गया था। यूएई में टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैच हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL 2019 announced matches from 23rd march in India

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ