नेशनल डेस्क। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के एक स्कॉलर की परिसर में चट्टान पर चढ़ाई के दौरन उससे फिसलकर मौत हो गई।मृतक की पहचान प्रवीण तिवारी के तौर पर हुई। प्रवीण जबलपुर का रहने वाला है। वो विश्वविद्यालय परिसर में जेएनयू के ब्रह्मपुत्र छात्रावास में रहता था। हाल में वह आईसीएसएसआर का हिस्सा बना था। वीडियो में देखा जा सकता है कि तिवारी ने चट्टान पर चढ़ाई के दौरान रस्सियां नहीं बांधी थीं, जिसके कारण वह फिसलकर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जायागया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जब वह चट्टान पर चढ़ाई कर रहा था, तो उसके साथी वीडियो बना रहे थे। चट्टान से गिरने पर उसका सिर में चोट आई। चढ़ाई के दौरान उसके दोस्त उसे इसके खतरे के बारे में आगाह कर रहे थे, हालांकि वह चढ़ता गया और अचानक बैलेंस बिगड़ने से वो गिर गया।
ऊपर देखें मौत से तुरंत पहले का वीडियो
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ