Reservation/मोदी सरकार आज पेश करेगी संविधान संशोधन बिल; कांग्रेस-मायावती ने किया समर्थन

http://bit.ly/2Feujz8

नई दिल्ली. Reservation For Upper Castes: आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को आरक्षण (Reservation) के मसले पर मोदी सरकार की राह आसान होती दिखाई दे रही है। सोमवार को कैबिनेट ने इस बिल को पास किया था। अब आज यानी मंगलवार को संसद में संविधान संशोधन बिल पेश किया जाएगा। वैसे तो संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार को समाप्त हो रहा है लेकिन सरकार ने राज्य सरकार की कार्यवाही एक दिन बढ़ाने का फैसला किया है। इसका मकसद ये है कि विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराया जा सके। दूसरी तरफ, सियासी तौर पर सरकार ने काफी बढ़त हासिल कर ली है। क्योंकि, कांग्रेस के बाद अब मायावती (BSP Chief Mayawati ) ने भी इस बिल के समर्थन का ऐलान कर दिया है।

Reservation/ मायावती ने सवर्णों को 10% आरक्षण के प्रस्ताव का समर्थन किया; जानिए 10 जरूरी बातें

कांग्रेस: सवाल लेकिन समर्थन भी
मोदी कैबिनेट के इस फैसले का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। हालांकि, सियासी मजबूरियों के चलते वो सरकार की नीयत पर भी सवाल उठाती नजर आ रही है। कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने कहा- दलित, आदिवासियों और पिछड़ों को संवैधानिक आरक्षण को छेड़े बिना समाज के सभी गरीबों को भी शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलने चाहिए। पार्टी हमेशा से ही गरीबों के आरक्षण की पक्षधर रही है। इसलिए हम इस विधेयक का समर्थन करेंगे। हालांकि, लोकसभा चुनाव के ठीक पहले लाए गए इस विधेयक को लेकर कांग्रेस ने सरकार की नीयत पर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा- आरक्षण तो ठीक है लेकिन नौकरियां भी तो मिलनी चाहिए।

मायावती भी खुश
खास बात ये है कि सरकार के इस कदम का बीएसपी ने भी स्वागत किया है। मायावती ने मंगलवार सुबह न्यूज एजेंसी से कहा- हम सरकार के इस कदम का स्वागत करते हैं। हालांकि, उन्होंने मोदी सरकार की नीयत पर सवाल भी खड़ा किया। मायावती ने कहा- लोकसभा चुनाव से पहले लिया गया यह फैसला हमें सही नीयत वाला नहीं लगता। यह राजनीतिक फैसला है। अच्छा होता बीजेपी सरकार इसे कुछ पहले लाती।

राज्यसभा में होगा पारित?
राज्यसभा में मोदी सरकार के पास बहुमत नहीं है। लेकिन, कांग्रेस के समर्थन के बाद अब यह तय हो गया है कि इस बिल को राज्यसभा में पारित कराने में सरकार को परेशानी नहीं होगी। दरअसल, हर मुद्दे पर सरकार को घेरने वाले विपक्ष के सामने चुनौति यह है कि वो चुनाव से पहले सवर्णों की नाराजगी का खतरा मोल नहीं लेगा। इसलिए, ये तय माना जा रहा है कि सरकार को इस मुद्दे पर कामयाबी हासिल होना तय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Reservation: narendra modi govt to present constitution amendment bill of general category reservation today in lok sabha bsp congress support

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ