मैच समय पर होने की उम्मीद; न्यूजीलैंड 46.1 ओवर से आगे खेलेगा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. मैनचेस्टर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल वनडे से टू-डे में तब्दील हो चुका है, लेकिन आज रिजर्व-डे पर भी बारिश का साया है। मैनचेस्टर का वेदर फोरकास्ट बताता है कि वहां स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे के बाद बारिश हो सकती है। इसके ये मायने हैं कि वहां आज का खेल तो समय पर शुरू हो सकता है, लेकिन आधे घंटे बाद बारिश आ सकती है। आज रिजर्व-डे पर न्यूजीलैंड की पारी दोबारा नहीं होगी, बल्कि वह अपनी पारी पूरी करेगा। मंगलवार को बारिश के कारण खेल रुकने के वक्त न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रन बना लिए थे। रॉस टेलर और टॉम लाथम नाबादहैं। भुवनेश्वर के 1.5 और बुमराह के दो ओवर बचे हैं।

आज का वेदर फोर कास्ट
एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, मैनचेस्टर में आज सुबह हल्कीबारिश हुई। अभी काले बादल छाए हैं।पूरे दिन बारिश की 55% आशंका है। मैच शुरू होने के तय समय के आधे घंटे बाद बारिश और उसके दो घंटे बाद तेज बारिश की आशंका है। दोपहर बाद धूप निकलने के आसार नहीं हैं।

1) अगर मौसम साफ रहा तो...
बारिश आज के खेल में रुकावट नहीं डालती है तो न्यूजीलैंड अपनी पारी पूरी करेगा और भारत को लक्ष्य का पीछा करने के लिए पूरे 50 ओवर मिलेंगे।

2) अगर तीन घंटे से ज्यादा बारिश होती है तो...
न्यूजीलैंड की पारी के सिर्फ 3.5 ओवर बचे हैं। यानी उसकी पारी का करीब पौनेचार घंटे का खेलमंगलवार को ही हो चुका है। ऐसे में आज चार घंटे तक मैच रुकने और उसके बाद मैदान खेलने लायक होने पर भी भारत को पूरे 50 ओवर का मौका मिलेगा।

3) अगर बारिश चार घंटे से ज्यादा समय तक आती है तो...
नियमों के तहत आज ही मैच पूरा कराने की कोशिश होगी, लेकिन चार घंटे से ज्यादा समय तक मैदान गीला रहने पर ओवर कम किए जा सकते हैं। सेमीफाइनल पूरा कराने के लिए भारत की पारी में कम से कम 20 ओवर का खेल होना जरूरी है।

अगर ओवर कम हुए तोन्यूजीलैंड की अब तक की पारी के मुताबिक भारत को मिलने वाला लक्ष्य

ओवर लक्ष्य
46 237 रन
40 223 रन
35 209 रन
30 192 रन
25 172 रन
20 148 रन

4) अगर मैच पूरा नहीं हो सका तो...
ऐसी स्थिति में अंक तालिका में भारत (15 अंक) को न्यूजीलैंड (11 अंक) से आगे होने का फायदा मिलेगा और वह सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।

स्कोरकार्ड : न्यूजीलैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मार्टिन गुप्टिल कै. कोहली बो. बुमराह 1 14 0 0
हेनरी निकोलस बो. जडेजा 28 51 2 0
केन विलियम्सन कै. जडेजा बो. चहल 67 95 6 0
रॉस टेलर नाबाद 67 85 3 1
जेम्स नीशम कै. कार्तिक बो. हार्दिक 12 18 1 0
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. धोनी बो. भुवनेश्वर 16 10 2 0
टॉम लाथम नाबाद 3 4 0 0

रन : 211/5, ओवर : 46.1, एक्स्ट्रा : 17.

विकेट पतन : 1/1, 69/2, 134/3, 162/4, 200/5

गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार: 8.1-1-30-1, जसप्रीत बुमराह: 8-1-25-1, हार्दिक पंड्या: 10-0-55-1, रवींद्र जडेजा: 10-0-34-1, युजवेंद्र चहल: 10-0-63-1



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
India vs New Zealand Live - World Cup 2019 Semi-Final, India (IND) vs New Zealand (NZ) Match News Latest [UPDATES]

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ