रिजर्व डे पर भारत-न्यूजीलैंड मैच शुरू, टेलर और लाथम क्रीज पर

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

  • न्यूजीलैंड ने मंगलवार को 46.1 ओवर 5 विकेट पर 211 रन बनाए थे
  • केन विलियम्सन ने 67 रन की पारी खेली थी, उनके इस वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे

खेल डेस्क. मैनचेस्टर में बुधवार को भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच रिजर्व-डे पर शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड के रॉस टेलर और टॉम लाथम क्रीज पर हैं। टीम के लिए केन विलियम्सन ने 67 रन की पारी खेली। इससे पहलेमंगलवार को बारिश के कारण खेल रुकने के वक्त न्यूजीलैंडने 46.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रन बना लिए थे।

विलियम्सनन्यूजीलैंड के लिए एक वर्ल्ड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विलियम्सन एक वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उनके इस वर्ल्ड कप में 548 रन हो गए। उन्होंने गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ा। गुप्टिल ने 2015 में 547 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाज ही अब तक एक वर्ल्ड कप में 500+ रन बनाने में सफल रहे।विलियम्सन इस वर्ल्ड कप में अपने 500+ रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा (647 रन) के नाम सबसे ज्यादा रन हैं।

बल्लेबाज रन वर्ल्डकप
केन विलियम्सन 548 2019
मार्टिन गुप्टिल 547 2015
स्कॉट स्टायरिस 499 2007
मार्टिन क्रो 456 1992
स्टीफेन फ्लेमिंग 353 2007

आज के समीकरण

1) अगर मौसम साफ रहा तो...
बारिश आज के खेल में रुकावट नहीं डालती है तो न्यूजीलैंड अपनी पारी पूरी करेगा और भारत को लक्ष्य का पीछा करने के लिए पूरे 50 ओवर मिलेंगे।

2) अगर तीन घंटे से ज्यादा बारिश होती है तो...
न्यूजीलैंड की पारी के सिर्फ 3.5 ओवर बचे हैं। यानी उसकी पारी का करीब पौनेचार घंटे का खेलमंगलवार को ही हो चुका है। ऐसे में आज चार घंटे तक मैच रुकने और उसके बाद मैदान खेलने लायक होने पर भी भारत को पूरे 50 ओवर का मौका मिलेगा।

3) अगर बारिश चार घंटे से ज्यादा समय तक आती है तो...
नियमों के तहत आज ही मैच पूरा कराने की कोशिश होगी, लेकिन चार घंटे से ज्यादा समय तक मैदान गीला रहने पर ओवर कम किए जा सकते हैं। सेमीफाइनल पूरा कराने के लिए भारत की पारी में कम से कम 20 ओवर का खेल होना जरूरी है।

4) अगर मैच पूरा नहीं हो सका तो...
ऐसी स्थिति में अंक तालिका में भारत (15 अंक) को न्यूजीलैंड (11 अंक) से आगे होने का फायदा मिलेगा और वह सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।

स्कोरकार्ड : न्यूजीलैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मार्टिन गुप्टिल कै. कोहली बो. बुमराह 1 14 0 0
हेनरी निकोलस बो. जडेजा 28 51 2 0
केन विलियम्सन कै. जडेजा बो. चहल 67 95 6 0
रॉस टेलर नाबाद 67 85 3 1
जेम्स नीशम कै. कार्तिक बो. हार्दिक 12 18 1 0
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. धोनी बो. भुवनेश्वर 16 10 2 0
टॉम लाथम नाबाद 3 4 0 0

रन : 211/5, ओवर : 46.1, एक्स्ट्रा : 17.

विकेट पतन : 1/1, 69/2, 134/3, 162/4, 200/5

गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार: 8.1-1-30-1, जसप्रीत बुमराह: 8-1-25-1, हार्दिक पंड्या: 10-0-55-1, रवींद्र जडेजा: 10-0-34-1, युजवेंद्र चहल: 10-0-63-1



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
युजवेंद्र चहल ने केन विलियम्सन को आउट किया।
विराट कोहली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ