रांची.झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में तापमान शून्य डिग्री पर पहुंच गया है। सोमवार को तापमान में गिरावट के साथ कनकनी बढ़ गई। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। खेतों में ओस जमकर बर्फ बन गई। पुरवैया हवा चलने से शाम ढलने से पहले ही इलाके सुनसान हो जाते हैं।
इधर, बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अनुसार रांची का तापमान 6 डिग्री और कांके का पारा भी 1.1 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक रांची सहित पूरे राज्य में शीतलहरी चलने के साथ ठंड बढ़ेगी।
राज्य में दो दिनों में 16 मौतें
ठंड बढ़ने की वजह से दो दिनों के अंदर पूरे राज्य में कुल 16 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को हजारीबाग में 20 दिन के बच्चे सहित गुमला में दो, पलामू, धनबाद और जमशेदपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि रविवार को राज्य में 10 लोगों की मौत हुई थी।
इन जिलों में हुई मौत
{हजारीबाग के कंदागढ़ा गांव में मंगरा हांसदा के 20 दिन का बच्चा {पलामू के हुसैनाबाद निवासी 32 वर्षीय कामता चौधरी {गुमला के चैनपुर निवासी 37 वर्षीय दुर्गा मांझी {गुमला के डुमरडीह में 65 वर्षीय सुधनी देवी {जमशेदपुर के साकची निवासी 45 वर्षीय चंद्रशेखर शर्मा {धनबाद के बाघमारा में आदिवासी बुजुर्ग पार्वती देवी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ