बच्चों की देखभाल के लिए सिंगल मेल पैरेंट्स को भी मिलेगी 730 दिन की छुट्‌टी

http://bit.ly/2SkCH3Y

नई दिल्ली.महिला कर्मचारियों की तरह सिंगल मेल पैरेंट्स को भी बच्चों की देखभाल के लिए छुट्‌टी मिलेगी। पूरी नौकरी के दौरान चाइल्ड केयर के लिए सिंगल मेल पैरेंट्स 730 दिन तक की पेड लीव ले सकते हैं। अभी तक बच्चों की देखभाल के लिए इन्हें एक भी छुट्‌टी नहीं मिलती थी। 7वें वेतन आयोग की सिफारिश पर कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इसके अनुसार सिंगल मेल पैरेंट्स बच्चे की बीमारी या पढ़ाई-लिखाई जैसे कामों के लिए 730 दिनों की छुट्‌टी ले सकते हैं। पहली 365 छुटि्टयों पर 100% वेतन मिलेगा। अगली 365 छटि्टयों के दौरान 80% वेतन दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Single Mail Parents Will Get 730days leave

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ