अटलजी की तस्वीर के साथ जल्द जारी होगा 100 रुपए का सिक्का

https://ift.tt/2EuMYHk

नई दिल्ली. अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर के साथ जल्द ही 100 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। अधिकारिक बयान के मुताबिक, सिक्के के एक सिरे पर अटलजी के नाम के साथ उनकी तस्वीर होगी। नाम अंग्रेजी और देवनागरीमें लिखा होगा। तस्वीर के नीचे अटलजी के जन्म का साल 1924 और मृत्यु का साल 2018 लिखा होगा।

  1. सिक्के के दूसरे सिरे पर अशोक स्तंभ का निशान होगा। इसमें नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। इस सिरे पर नीचे एक तरफ हिंदी में भारत लिखा होगा, जबकि दूसरी ओर अंग्रेजी में इंडिया। स्तंभ के नीचे रुपए का निशान और उसकी कीमत 100 अंकित होगी।

  2. अटलजी का निधन इसी साल 16 अगस्त को हुआ था। वे 93 साल के थे। अटलजी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके सम्मान में कई जगहों के नाम बदले गए हैं। हिमालय की चार चोटियों के नाम भी उनके नाम पर रखा गया। छत्तीसगढ़ के नए रायपुर का नाम अटल नगर रखा गया।

  3. इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने देहरादून एयरपोर्ट का नाम बदलकर अटलजी के नाम पर रखा। उधर, उत्तरप्रदेश सरकार ने भी लखनऊ में हजरतगंज चौराहे का नाम बदलकर अटल चौक रखने का फैसला किया।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      100-Rupee Coin With Atal Bihari Vajpayee's Portrait To Be Launched Soon

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.