मुंबई. टाटा ग्रुप को पीछे छोड़ एचडीएफसी देश का सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाला समूह बन गया है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक बुधवार को शेयर बाजार बंद होने पर एचडीएफसी ग्रुप का कुल वैल्यूएशन 10.40 लाख करोड़ रुपए रहा। यह टाटा ग्रुप से 1,185 करोड़ रुपए ज्यादा है। टाटा समूह का मार्केट कैप इस साल सितंबर में एचडीएफसी ग्रुप से 2.5 लाख करोड़ रुपए ज्यादा था।
टीसीएस को छोड़ टाटा समूह की कंपनियों का वैल्यूएशन इस साल 25% घट गया है। इस दौरान टाटा मोटर्स के मार्केट कैप में 60.4% कमी आई। टाटा समूह के कुल मार्केट कैप में दो तिहाई हिस्सेदारी टीसीएस की है।
टाटा समूह की 30 लिस्टेड कंपनियां हैं। एचडीएफसी ग्रुप की सिर्फ 5 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। एचडीएफसी ग्रुप का मार्केट कैप इस साल जुलाई में 10 लाख करोड़ रुपए हुआ था। समूह के कुल वैल्युएशन में एचडीएफसी बैंक की 55% हिस्सेदारी है।
इस साल जनवरी से अब तक एचडीएफसी ग्रुप के मार्केट कैप में 21.8% का इजाफा हुआ जबकि, टाटा समूह के वैल्युएशन में सिर्फ 7.9% की बढ़ोतरी हुई।
0 टिप्पणियाँ