भारतीय मूल के राजेश कोरियर कंपनी फेडएक्स के प्रेसिडेंट चुने गए, 1 जनवरी को पद संभालेंगे

http://bit.ly/2ENSN27

ह्यूस्टन. भारतीय मूल के राजेश सुब्रमण्यम (52) यूएस की मल्टीनेशनल कोरियर कंपनी फेडएक्स एक्सप्रेस के प्रेसिडेंट और सीईओ चुने गए हैं। राजेश फिलहाल फेडएक्स कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, चीफ मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस ऑफिसर हैं। वो एक जनवरी को नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वो डेविड एल कनिंघम की जगह लेंगे।

  1. राजेश सुब्रमण्यम का जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ था। वो आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क की सायराक्यूज यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। राजेश ने टेक्सास यूनिवर्सिटी से एमबीए किया।

  2. राजेश पिछले 27 साल से फेडएक्स के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने एग्जीक्यूटिव स्तर के कई पदों पर काम किया। साल 2013 में राजेश फेडएक्स सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) बने। पिछले साल उन्हें फेडएक्स कॉरपोरेशन का वाइस प्रेसिडेंट और चीफ मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस ऑफिसर बनाया गया।

  3. फेडएक्स कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट और सीईओ डेविड जे ब्रॉनजेक का कहना है कि राजेश के ग्लोबल विजन और लंबे अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      राजेश सुब्रमण्यम।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ