भचाऊ में टायर फटने से पलटे ट्रेलर से टकराया दूसरा ट्रेलर, बीच में फंसी कार, 10 की मौत

http://bit.ly/2SAgGy0

भचाऊ.गुजरात के भचाऊ तालुका के मोटी चीरई गांव में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। भचाऊ से ओवरलोडनमक भरकर निकले ट्रेलर का टायर ओवरब्रिज पर फट गया और वह डिवाइडर पर दूसरी साइड जाकर पलट गया। उसी वक्त सामने से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रेलर पलटे हुए ट्रेलर से भिड़ गया। इन दो ट्रेलरों के बीच एक कार फंस गई। हादसे में कार सवार 13 लोगों में से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुल 5 लोग गंभीर हैं।


भुज के जेष्ठानगर में रहने वाला कार सवार परिवार कबराऊ मोगलधाम के दर्शन कर लौट रहा था। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले ये लोग दर्शन के बाद आदिपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान शाम 6.45 बजे यह हादसा हो गया। सभी घायलों को गांधीधाम भचाऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक कार में दबे मृतकों को बाहर निकालने का काम जारी था।

हादसे में इनकी मौत हुई

अशोकभाई गिरधारीलाल कोट्टे (44),रिंबाबेन रमेश कोट्टिया (40),निर्मलबेन अशोकभाई कोटिया(38),निकिताबेन रमेश कोटिया (15),नंदिनीबेन अशोकभाई कोटिया (16),थिरुपीबेन दिनेशभाई कोटिया (16),मोहित रमेश कोटिया (10),भावना अशोकभाई कोटिया (12),हितेशभाई सुनीलभाई (20),अर्जुन सुनीलभाई (18)।


सीएमरुपाणीने समुचित इलाज के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दुर्घटना में मारे गए लोगोंके परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के इलाज के औरशवों के लिए आवश्यक इंतजामों के लिए कलेक्टर को आदेश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दो ट्रेलरों के बीच कार फंसने से बड़ा हादसा हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ