मंदिर की आधारशिला रखने पर गांव में बांटा गया प्रसाद, पर ये लोगों के लिए साबित हो गया जहर, इसे खाने के बाद 11 लोगों ने तोड़ा दम

https://ift.tt/2El9NMR

बेंगलुरु. कर्नाटक के चामराजनगर जिले में एक मंदिर में प्रसाद खाने से दो बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 80 लोग बीमार बताए जा रहे हैं। कुछ मरीजों की हालत काफी गंभीर है और उन्हें मैसूर भेजा गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बात की आशंका जताई है कि प्रसाद के साथ जहर मिल गया हो, जिसकी वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ। हालांकि, प्रसाद के नमूने इकट्ठे कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। वहीं, इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया गया है।

डॉक्टर और मंत्री ने जताया ये शक

- पुलिस ने बताया कि सुलिवादी गांव में गुरुवार को मरम्मा मंदिर की आधारशिला रखे गई थी और इस मौके पर प्रसाद बांटा गया था। इस प्रसाद को खाने के बाद लोगों को उल्टी और पेट में दर्द होने लगा।
- पीड़ित लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान ही 5 दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाकी के 6 लोगों की बाद में मौत हो गई। प्रसाद खाने वाले कई कौवे भी मरे पड़े मिले हैं।
- चामराजनगर जिले के प्रभारी मंत्री पुत्तरंगा शेट्टी ने अस्पताल का दौरा कर पीड़ितों का हाल-चाल लिया। उन्होंने कहा कि यहां दो गुटों के बीच विवाद है, जिसके चलते लोगों जहर देने की वजह हो सकता है।

- उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और वो दो लोगों को अरेस्ट भी कर चुकी है।
- पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर्स का मानना है कि प्रसाद में जहर का काम पेस्टिसाइड्स का हो सकता है। अब इन्वेस्टिगेशन से ये पता चलेगा कि ये आखिर खाने में कैसे पहुंचा।

मैसूर में चल रहा मरीजों का इलाज

- प्रभारी मंत्री ने बताया कि कई मरीजों की स्थिति देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत थी। इतनी मात्रा में एक जगह इनकी भरपाई करना आसान नहीं था इसलिए मरीजों को मैसूर के अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
- उनके मुताबिक, 47 मरीज बेंगलुरु के केयर हॉस्पिटल में , 17 मैसूर के जेएसएस हॉस्पिटल और बाकी मैसूर के अलग-अलग अस्पतालों में हैं। उन्होंने बताया कि करीब 91 मरीज चामराजनगर से मैसूर शिफ्ट किया गया है।
- इधर, राज्य के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने भी शुक्रवार रात हॉस्पिटल का दौरा किया और पीड़ितों के परिवारों को 5-5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 10 Dead and 80 Hospitalised After Eating Prasad In Karnataka
More than 10 Dead and 80 Hospitalised After Eating Prasad In Karnataka
More than 10 Dead and 80 Hospitalised After Eating Prasad In Karnataka

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.