15 के ग्रुप में ही जाएंगे सिख श्रद्धालु, रोज 500 से ज्यादा की इजाजत नहीं
नई दिल्ली.पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर में आने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए 14 सिफारिशें की हैं। पिछले महीने भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने इस कॉरिडोर के अपने-अपने क्षेत्र में निर्माण की आधारशिला रखी थी। इस मसले पर दोनों देशों की बैठक से पहले पाक ने भारत को 59 पेज का दस्तावेज भेजा है, जिसमें 14 सिफारिशें हैं।
पाक ने कहा है कि गलियारे का मुख्य उद्देश्य करतारपुर में भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए वीसा मुक्त यात्रा की सुविधा देना है और इसके लिए दोनों पक्षों (भारत व पाक) को सक्रिय होना चाहिए। अगर भारत इन सिफारिशों पर राजी हो जाता है तो यह समझौता लागू हो जाएगा।
इन शर्तों के तहत इजाजत
- ग्रुप में कम से कम 15 श्रद्धालु हों
- वैध पासपोर्ट, प्रासंगिक सुरक्षा निकासी दस्तावेज रखने होेंगे
- भारत को तीर्थयात्रियों के आने की सूचना तीन दिन पहले देनी होगी
- परमिट सिर्फ करतारपुर की यात्रा के लिए जारी किया जाएगा
- एक दिन में 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को परमिट नहीं
- गलियारा सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं