मेट्रो शहरों में पेट्रोल 16 से 18 पैसे सस्ता, डीजल के रेट में 15 से 16 पैसे की कमी

http://bit.ly/2EFWYOg

नई दिल्ली. मेट्रो शहरों में शुक्रवार को पेट्रोल 16 से 18 पैसे सस्ता हुआ। डीजल की कीमतों में 15 से 16 पैसे की कमी आई। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 70.46 रुपए हो गया। मुंबई में भी 17 पैसे कम हुए। वहां पेट्रोल का रेट 76.08 रुपए हो गया। पिछले दिनों कच्चे तेल के रेट कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने की वजह से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाई हैं।

  1. मेट्रो शहरों में पेट्रोल

    शहर गुरुवार को रेट (रु/लीटर) शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) कमी
    दिल्ली 70.63 70.46 17 पैसे
    मुंबई 76.25 76.08 17 पैसे
    कोलकाता 72.71 72.55 16 पैसे
    चेन्नई 73.29 73.11 18 पैसे
  2. मेट्रो शहरों में डीजल

    शहर गुरुवार को रेट (रु/लीटर) शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) कमी
    दिल्ली 64.54 64.39 15 पैसे
    मुंबई 67.55 67.39 16 पैसे
    कोलकाता 66.30 66.15 15 पैसे
    चेन्नई 68.14 67.98 16 पैसे
  3. डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 69 पैसे मजबूत होकर 69.70 पर बंद हुआ। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का रेट 3% से ज्यादा गिरावट के साथ 55.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

  4. रुपए की मजबूती क्रूड में नरमी को देखते हुए आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट और कम हो सकते हैं। तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट इन दोनों फैक्टर के आधार पर तय करती हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Petrol cheaper by 16 to 18 paise in metro cities on friday 21 December

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.