राहुल ने दिव्यांग बच्चों के साथ शतरंज खेली, उनके बनाए बिस्किट भी खाए

http://bit.ly/2EzZh4t

शिमला. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां के मूक-बधिरबच्चों के स्कूल पहुंचे। यहां करीब एक घंटा बिताया। इस दौरान क्लास रूम में भी गए। जतिनऔर मोहित के साथ शतरंज खेली। बच्चों के बनाए बिस्किट खाए और अपने साथ भी ले गए।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के बाद राहुल मंगलवार को छुट्टियां मनाने के लिएप्रियंका के साथ शिमला पहुंचे थे। वे आज दिल्ली लौट जाएंगे।

  1. स्कूल की प्रिंसिपल धर्म पाल राणा ने बताया कि राहुल ने स्कूल से जाते वक्त बच्चों का ख्याल रखने को कहा। कांग्रेस अध्यक्ष ने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। चार साल पहले सोनिया गांधी ने भी इस स्कूल का दौरा किया था।

  2. कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को बहन प्रियंका गांधी के घर को देखने छराबड़ा पहुंचे। वे सेब के बगीचों को देखने भी गए। यहां पर उन्होंने ड्रोन भी उड़ाया। इस दौरान भांजे और भांजी रेहान और मिराया भी साथ थीं।

  3. प्रियंका गांधी ने छराबड़ा में घर बनाया है। सूत्रों के अनुसार वे क्रिसमस के दिन गृह प्रवेश कर सकती हैं। इस घर का निर्माण कई साल से चल रहा है। दो बार तो पसंद न आने पर मकान को तोड़ा जा चुका है।

  4. राहुल ने मंगलवार को हिमाचल आते वक्त सोलन ब्रूरी के पास छोटे से ढाबे पर रुके थे। यहां उन्होंने प्रियंका और उनके बच्चों मिराया और रेहान के साथ नूडल्स खाए।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      राहुल गांधी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.