बेखौफ बदमाशों ने बंदूक दिखाकर किराना स्टोर मालिक को लूटा

https://ift.tt/2Bu10oV नेशनल डेस्क। दिल्ली के केशवपुरम इलाके में बेखौफ बदमाशों ने बंदूक दिखाकर किराना स्टोर मालिक को लूटा लिया। दिनदहाड़े बाइक पर आए 4 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि अपराधी त्रिनगर के अनाज मंडी में एक किराना स्टोर के मालिक को बंदूक दिखाकर गल्ले में रखे सारे कैश को ले फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गईदुकान मालिक की माने तो गल्ले में करीब 40 से 50 हजार रुपये कैश थे, जो बदमाश लूटकर ले गए। साथ ही अपराधी धमकी भी देकर गए हैं। केशवपुरम थाना पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है और लूट का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Live loot incidents catch in cctv Keshav-Puram-delhi

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.