मप्र में रोजगार वोटर के बीच सबसे अहम मुद्दा रहा, 48% ने उम्मीदवार को देखकर वोट डाला

https://ift.tt/2A7v0qy

भोपाल/नई दिल्ली. मध्यप्रदेश विधानसभा के हाल के चुनाव में ग्रामीण और शहरी मतदाताओं के लिए 'रोजगार के अच्छे अवसर' सबसे अहम मुद्दा रहा। यह खुलासा एसोसिएशन्स फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के "मध्यप्रदेश सरकार से वोटर की उम्मीदों और सरकार के प्रदर्शन के बारे में उनके नजरिए" पर किए गए एक सर्वे में किया गया। ग्रामीण मतदाताओं के लिए टॉप 5 मुद्दे, जहां कृषि से जुड़े रहे। वहीं, शहर के वोटर्स का फोकस बुनियादी सुविधाओं पर रहा।

एडीआर ने यह सर्वे अगस्त से नवंबर 2018 के बीच किया। करीब 15 हजार लोगों को इसमें शामिल किया गया। इसमें 75% लोग ग्रामीण इलाके से और 30% शहरी इलाकों से थे।

ग्रामीण इलाकों में रक्षा और सेना से जुड़े विवाद कोई मुद्दा नहीं

  • 59% लोगों ने रोजगार के अच्छे अवसर को सबसे अहम मुद्दा माना। इसके बाद, 56% ने कृषि उत्पादों के लिए कीमतें को अहम माना। वहीं, 40% ने कृषि के लिए बिजली, 38% ने खाद्य और बीजों के लिए कृषि सब्सिडी और 31% ने कृषि लोन उपलब्धता को देखकर वोट दिया।
  • 4% लोगों ने आतंकवाद, 1% के लिए तालाबों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और 3 फीसदी के लिए रक्षा और सेना से जुड़ी समस्याएं महत्वपूर्ण रहीं।

शहरी इलाकों में वोटर्स ने बुनियादी सुविधाओं को वरीयता दी

  • 70% के लिए इस चुनाव में रोजगार के अच्छे अवसर एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा। 45% ने बेहतर अस्पताल/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 41% ने कानून व्यवस्था, 36% ने यातायात और 31% के लिए बेहतर रोड मुद्दा रहा।
  • आतंकवाद, तालाबों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रक्षा और सेना से जुड़े विवाद वोटर की वरीयता में सबसे पीछे थे।

राज्य के 48% लोगों ने उम्मीदवार को देखकर वोट डाला

  • उम्मीदवार: 48% लोगों ने कहा कि उम्मीदवार महत्वपूर्ण है। वहीं, 28% ने इसे महत्व नहीं देने की बात कही। इसके अलावा, 25% ऐसे थे, जिन्होंने कहा कि उम्मीदवार उनके लिए महत्वपूर्ण है।
  • उम्मीदवार की पार्टी : 26% ने इसे महत्वपूर्ण नहीं माना। वहीं, 30% ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है। 43% ने इसे बहुत महत्वपूर्ण माना।
  • उम्मीदवार की जाति-धर्म: 72% ने कहा कि हम जाति-धर्म देखकर वोट नहीं डालते है। वहीं, 12% ने इसे महत्वपूर्ण कहा। 15% ने इसे बहुत महत्वपूर्ण बताया।
  • मुख्यमंत्री पद का चेहरा : 2% महत्वपूर्ण नहीं है। 31% ने कहा यह महत्वपूर्ण है। 66% ने इसे बहुत महत्वपूर्ण माना।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MP Election Analysis What MP Voters wants and how they rate Govt Performance

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.