बिहार में 17-17 सीटों पर भाजपा-जदयू और 6 पर लोजपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव

http://bit.ly/2GCpLoI

नई दिल्ली/पटना. बिहार में लोकसभा चुनाव की सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में सहमति बन गई है। राज्य में भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) छह सीटों पर उम्मीदवारउतारेगी। बिहार एनडीए के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में भाजपा अध्यक्षअमित शाह ने रविवार कोयह जानकारी दी।


इससे पहले दिल्ली में शाह के आवास पर बिहार एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग भी शामिल हुए। इससे पहले रविवार को दिल्ली में तक नीतीश कुमार से जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 3 घंटे तक चली।

चार दिन से चल रहा थामंथन
पिछले 4 दिनों से दिल्ली में बिहार में लोकसभा की सीटों के शेयरिंग को लेकर माथापच्ची चल रही है। शुक्रवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली और रामविलास पासवान के बीच मुलाकात हुई थी। इससे पहले गुरुवार को रामविलास पासवान और चिराग ने शाह से मुलाकात की थी।

बिहार लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे

पार्टी लोकसभा सीटें
भाजपा 22
लोजपा 6
राजद 4
कांग्रेस 2
जदयू 2
रालोसपा 3
एनसीपी 1
कुल सीटें 40


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Seat sharing in NDA to be announced today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.