रुद्रप्रयाग के पास मजदूरों पर गिरी चट्टानें; 7 की मौत, कई के दबे होने की आशंका

http://bit.ly/2Acn0EX

रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड में केदरनाथ मार्ग पर रुद्रप्रयाग के बांसवाड़ा में शुक्रवार दोपहर मजदूरों पर चट्टानें गिर गईं। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे मजदूरों की अभी सही संख्या पता नहीं चल सकी है। सात मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव कार्य चल रहा है।

  1. रुद्रप्रयाग के कलेक्टर मंगेश घिलडियाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर आल वेदर रोड के कटिंग के वक्त भूस्खलन हुआ। गंभीर रूप से जख्मीतीन घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल रुद्रप्रयाग से 22 किलोमीटर दूर हैं।

    d

    मलबा रास्ते पर गिरने की वजह से मार्ग बाधित हो गया है. कई स्थानीय लोग और यात्री मार्ग में फंसे हुए हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      uttarakhand Rudraprayag rocks fell on labourers

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.