पाकिस्तान ने एक बार फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, दो जवान शहीद, सेना ने भी दिया जवाब

http://bit.ly/2EJPf1F

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसमें सेना के दो अधिकारी शहीद हो गए हैं। सेना के अफसर ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के सुबह पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। इससे पहले दिसंबर की शुरुआत में हुई सीजयफायर की एक घटना में भी एक जवान शहीद हुआ था।

- अधिकारी के मुताबिक, सीजफायर का उल्लंघन केरन सेक्टर में सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर किया गया। इस गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया, जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
- एक अफसर ने बताया कि शहीद हुए दोनों जवान जूनियर कमीशंड अफसर थे, जिनकी पहचान सूबेदार रमन थापा और सूबेदार गामर थापा के रुप में हुई है। ये सेना की 2/8 जीर यूनिट में तैनात थे।
- अफसर के मुताबिक, भारतीय सेना ने बाद इस संघर्षविराम के उल्लंघन का जवाब दिया।

सीजफायर की 2,855 घटनाएं
- इससे पहले 6 दिसंबर को भी कुपवाड़ा के माचिल एरिया में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और ऑमैटिक शेल्स का इस्तेमाल किया गया था।
- आरटीआई के मुताबिक हुए खुलासे में पता चला है कि जनवरी 2016 से इस साल जुलाई तक में सीजफायर उल्लंघन में 106 नागरिक और 56 जवान मारे जा चुके हैं। वहीं, सीजफायर उल्लंघन की 2,855 घटनाएं हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 Army soldiers killed as Pakistan violates ceasefire along LoC in Kupwara

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.