सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट, 36000 के स्तर से नीचे फिसला

http://bit.ly/2BIyIY3

मुंबई. शेयर बाजार में शुक्रवार को तेज गिरावट आ गई। सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक की गिरावट के साथ 36,000 के नीचे फिसल गया। निफ्टी में 131 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी, बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई। विश्लेषकों के मुताबिक नकारात्मक विदेशी संकेतों, अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद बढ़ने की आशंका से भी सेंटीमेंट खराब हुए।

  1. मिड-सेशन में सेंसेक्स के 30 में 27 और निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एनएसई पर आईओसी का शेयर 5% से ज्यादा लुढ़क गया। यूपीएल के शेयर में 4% गिरावट आ गई।

  2. डॉलर के मुकाबले रुपए में शुक्रवार को कमजोरी आई। यह 19 पैसे गिरकर 69.89 पर आ गया। शुक्रवार को 69 पैसे मजबूत होकर 69.70 पर बंद हुआ था।

  3. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के रेट में शुक्रवार को तेजी आई। यह 0.66% बढ़कर 54.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गुरुवार को इसमें 3% गिरावट आई थी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Sensex cracks over 400 pts Nifty drops below 10900 on friday 21 December

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.