स्टार्टअप को बढ़ावा देने में गुजरात देश में नंबर-1, 100% स्कोर के साथ बेस्ट परफॉर्मर
नई दिल्ली. स्टार्टअप को बढ़ावा देने में गुजरात देश में पहले नंबर पर है। 6 कैटेग्री में की गई रैंकिंग में गुजरात 100% स्कोर के साथ बेस्ट परफॉर्मर रहा। कर्नाटक, केरल, ओडिशा और राजस्थान टॉप परफॉर्मर रहे। इस कैटेग्री में उन 85% से ज्यादा लेकिन 100% से कम स्कोर वाले राज्य शामिल किए गए। औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) ने गुरुवार को यह रैंकिंग जारी की। डीआईपीपी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करता है।
-
कैटेग्री राज्य स्कोर बेस्ट परफॉर्मर गुजरात 100% टॉप परफॉर्मर कर्नाटक
केरल
ओडिशा
राजस्थान
85% से ज्यादा लेकिन 100% से कम लीडर्स आंध्रप्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
मध्यप्रदेश
तेलांगना
70-85% एस्पायरिंग लीडर्स हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल
50% से ज्यादा लेकिन 70% से कम इमर्जिंग स्टेट्स असम
दिल्ली
गोवा
जम्मू-कश्मीर
महाराष्ट्र
पंजाब
तमिलनाडु
उत्तराखंड
25% से 50% तक बिगनर्स चंडीगढ़
मणिपुर
मिजोरम
नागालैंड
पुडुचेरी
सिक्किम
त्रिपुरा
25% तक छह कैटेग्रीमें यह रैंकिंग 38 मानकों के आधार पर की गई है। इनमें नीतिगत समर्थन, इंक्यूबेटर केंद्रों की स्थापना, शुरुआती निवेश मुहैया कराना और आसान नियम शामिल हैं।
सरकार ने इस साल जनवरी में उभरते उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए स्टार्टअप इंडिया एक्शन प्लान लॉन्च किया था। इसका लक्ष्य स्टार्टअप को टैक्स में छूट और इंस्पेक्टर-राज मुक्त व्यवस्था देना है।
कोई टिप्पणी नहीं