इस डॉक्‍टर की मौत पर रोया पूरा शहर, दो रुपए में करते थे इलाज

http://bit.ly/2T3uIIu

नेशनल डेस्क। मरीजो से सिर्फ 2 रुपए लेकर उनका इलाज करने वाले चेन्नई के मशहूर डॉक्टर जयाचंद्रन का निधन हो गया।डॉ. एस जयाचंद्रन को '2 रु डॉक्टर' के साथ-साथ 'मक्कल मारुथुवर' के नाम से जाना जाता है. उन्हें लंग इंफेक्शन था, जिसके चलते वह काफी दिनों से बीमार थ। दक्षिणी दिल्ली में मौजूद उनके घर पर हज़ारों की भीड़ में लोग उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे। डॉक्टर की मौत पर पूरा शहर रो पड़ा। जयाचंद्रन के बड़े बेटे सरावन जगन ने बताया कि, 'वह बीते काफी समय से फेफड़ो की समस्या से घिरे हुए थे। ग्रींस रोड़ पर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने बुधवार सुबह 5:15 पर आखिरी सांस ली। जगन ने बताया, वह हमेशा दूसरों की सेवा करने के लिए कहा करते थे। वह कहते थे कि नॉर्थ चेन्नई के लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जो महंगा इलाज नहीं करा सकते। इसलिए हमें उनकी मदद करनी चाहिए'।

2016 में पद्मश्री पुरस्कार के लिए आया था नाम
यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास में बॉटनी डिपार्टमेंट के पूर्व निदेशक और रामचंद्रन के दोस्त एन रमन ने बताया कि, 2016 में पद्मश्री पुरस्कार के लिए उन्हें मानव सेवा के आधार पर उनके शुभचिंतकों और दोस्तों द्वारा नामित किया गया था। रमन ने बताया कि, वह इस पुरुस्कार के हकदार थे लेकिन उन्हें मिल नहीं पाया। रामचंद्रन का जन्म कांचीपुरम जिले के कोडइपट्टिनम गांव में हुआ था। उन्हें 2008 में नाइटहुड अवार्ड से सम्मानित किया गया था। डॉक्टर एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी ने 2012 में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरुस्कार ने नवाजा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से उन्हें 2005,2006 और 2009 में डॉक्टर्स डे अवार्ड से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं, 2013 में तमिलनाडु के तत्कालीन गवर्नर के रोसैया ने रामचंद्रन को बेस्ट सोशल सर्विस डॉक्टर अवार्ड से नवाजा था।

मदद के लिए आगे आए कई ट्रस्ट लेकिन नहीं लिया पैसा
लोगों ने बताया कि जयाचंद्रन की सेवा भाव को देख कई ट्रस्ट मदद के लिए आगे आए। लेकिन उन्होंने किसी का भी पैसा लेने से इंकार कर दिया। वह उनसे कहते थे कि आप पैसों के बदले हमें दवाएं दान में दीजिए। इतना ही नहीं, जयाचंद्रन लोगों की स्थिति देखकर जिन सेंटर में जांच कराने के लिए भेजते थे, वहां भी मरीजों को काफी छूट दी जाती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
₹2 Doctor Chennai's Dr. Jayachandran Passes Away From Lung Infection

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.