कुमारस्वामी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, कांग्रेस के आठ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
बेंगलुरु. कर्नाटक में शनिवार को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार में आठ नए मंत्रियो ने शपथ ली। इनमें सात कांग्रस विधायक और एक एमएलसी शामिल हैं। राज्यपाल वजूभाई वाला ने शाम 5:20 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। वहीं, पहले से मंत्रिमंडल में शामिल नगरीय प्रशासन मंत्री रमेश जारकिहोली (कांग्रेस) और आर. शंकर (निर्दलीय) को बाहर कर दिया गया।
शपथ लेने वाले मंत्रियों में एम बी पाटिल, आर पी थिमापुरा, सतीश जारकिहोली, सी एस शिवाल्ली, परमेश्वर नईकी, ई तुकाराम, रहीम खान और एमटीबी नागराज शामिल हैं।
शपथग्रहण समारोह में कुमारस्वामी,उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव, कार्यकारी अध्यक्ष खंडारे, मंत्री के जे जार्ज और डी के शिवकुमार, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एच के पाटिल और के गोविंदराजू मौजूद थे।
कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार
कर्नाटक में मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। यहां भाजपा को सबसे ज्यादा 104 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं। यहांकांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार है। पहले येदियुरप्पा ने शपथ ली, लेकिन वे बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं