'हिंदुओं का मांस खा रहे रोहिंग्या...' इस मैसेज के वायरल हो रही तस्वीर, लेकिन झूठी है खबर, ये है सच

http://bit.ly/2ScS4v7

नेशनल डेस्क. पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया समेत कुछ स्थानीय अखबारों में एक खबर सर्कुलेट हो रही है, जिसमें एक तस्वीर है। तस्वीर में हाड़-मांस के पास कुछ लोग खड़े दिख रहे हैं। इसके साथ मैसेज लिखा है कि हिंदुओं का मांस खा रहे रोहिंग्या। इस भड़काऊ खबर को हरियाणा के एक स्थानीय अखबार ने भी छापा है। लेकिन सर्कुलेट हो रही खबर गलत है।

क्या है तस्वीर का सच : ऑल्ट न्यूज वेबसाइट के मुताबिक जो तस्वीर मैसेज के साथ वायरल हो रही है वो फेक है। इमेज को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया, जिसके बाद कई रिजल्ट खुलकर सामने आते हैं। उसी में से एक लिंक पर क्लिक करने पर पता चलता है कि ये तिब्बती लोगों के अंतिम संस्कार को दिखलाती तस्वीर है। ये लोग मृत शरीर को जंगली पक्षियों को खिलाने में विश्वास करते हैं।

अंतिम संस्कार से जुड़ा एक वीडियो भी मिला : गूगल पर सर्च करने पर तिब्बती लोगों के अंतिम संस्कार से जुड़ा नेशनल जियोग्राफी का एक वीडियो भी मिला। Sky Burials: Tradition Becomes Controversial Tourist Attraction नाम के वीडियो में 1.16वें मिनट पर दिखता है कि कुछ गिद्ध शवों को खा रहे हैं।
- तिब्बत में 'तिब्बती आकाश दफन' मृतकों की विदाई का पारंपरिक अंतिम संस्कार रिवाज है। इस प्रथा के अनुसार, एक मृत मानव शरीर को मुर्दाखोर पक्षियों के लिए पहाड़ पर रखा जाता है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन द्वारा प्रकाशित एक लेख में कहा गया है, 'तिब्बती इसे ब्रह्मांड के लिए आखिरी उपहार के रूप में देखते हैं- पृथ्वी पर हमारे जीवन के निरर्थकता और नश्वरता को दिखलाने का एक तरीका।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Report claims Rohingyas are eating Hindus but its a Fack News Viral

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.