18 अमीरों की संपत्ति 1.47 लाख करोड़ रु. घटी, मित्तल को सबसे ज्यादा 39000 करोड़ का नुकसान

http://bit.ly/2A9BQMq

नई दिल्ली. देश के 23 में से 18 अमीरों की संपत्ति इस साल 1.47 लाख करोड़ रुपए (2100 करोड़ डॉलर) घट गई। दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल को सबसे ज्यादा 39,200 करोड़ रुपए (5.6 अरब डॉलर) का नुकसान हुआ। उनकी संपत्ति 29% कम हो गई। सन फार्मा के फाउंडर दिलीप सांघवी को 32,200 करोड़ रुपए (4.6 अरब डॉलर) का दूसरा बड़ा नुकसान हुआ।

  1. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर की वजह से इस साल भारत समेत पूरे एशिया के अमीरों की संपत्ति में कमी आई है।

  2. इन 5 भारतीय अमीरों को इस साल सबसे ज्यादा नुकसान

    नाम इस साल नेटवर्थ में कमी (रु/करोड़) मौजूदा नेटवर्थ (रु/करोड़)
    लक्ष्मी निवास मित्तल 39,200 98,000
    दिलीप सांघवी 32,200 57,540
    गौतम अडानी 18,690 53,900
    कुमार मंगलम बिड़ला 17,850 45,570
    के पी सिंह 13,230 31,850
  3. दुनिया के 500 अमीरों की संपत्ति बताने वाले ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में भारत के 23 अमीर शामिल हैं। इनमें से सिर्फ 5 की संपत्ति में इस साल इजाफा हुआ है।

  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 27,790 करोड़ रुपए बढ़ी। वो चीन के अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन जैक मा को पीछे छोड़ एशिया के सबसे बड़े अमीर बन गए।

  5. ये 5 भारतीय अमीर इस साल फायदे में रहे

    नाम नेटवर्थ में बढ़ोतरी (रु/करोड़) मौजूदा नेटवर्थ(रु/करोड़)
    मुकेश अंबानी 27,790 3.09 लाख
    राधाकृष्णन दमानी 14,280 62,930
    उदय कोटक 6,489 78,400
    नुस्ली वाडिया 6,461 51,380
    सरथ रतनावाड़ी 5,257 27,090


    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      लक्ष्मी निवास मित्तल।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.