आज पटना के लोगों के साथ दौड़ेंगी दंगल गर्ल फातिमा सना शेख
पटना.देश का सबसे विश्वसनीय व नंबर 1 अखबार और बिहार का दूसरा सबसे बड़ा अखबार दैनिक भास्कर पटना उत्सव मना रहा है। इसकी शुरुआत 23 दिसंबर रविवार से मेगा इवेंट रन फॉर बिहार से हो रही है। दैनिक भास्कर पटना उत्सव के प्रस्तुतकर्ता रजनीगंधा है। स्वच्छता के उदघोष के साथ रन फॉर बिहार का आयोजन सुबह 6 बजे से गांधी मैदान में होगा।
रन फॉर बिहार में फिल्म दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फेम अभिनेत्री फातिमा सना शेख पटनावासियों के साथ हिस्सा लेंगी। इस रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत गांधी मैदान पटना के गेट नंबर 12 से होगा। इसके बाद जेपी गोलंबर, स्वामीनाथन चौराहा व डाकबंगला चौक होते हुए आयकर गोलंबर तक पहुंच कर पुन: डाकबंगला से गांधी मैदान आकर समापन होगा।
रन के दौरान पुलिस व प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रन फॉर बिहार का मकसद स्वच्छ बिहार रखा गया है। रन में शामिल होने वाले प्रतिभागी पूरे जोश और जुनून के साथ इसमें हिस्सा लेंगे। इस रन में शहर की सभी प्रमुख सामाजिक संस्थाएं व क्लब हिस्सा ले रहे हैं। आस्तिक ग्रुप पटना उत्सव का सह प्रायोजक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं