पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पुलवामा स्थित त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 6 आतंकी मार गिराए। मारे गए आतंकियों में एक विदेशी अंसर गजवतुल हिंद जाकिर मूसा संगठन का था। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के मारे जाने के बाद ऑपरेशन खत्म हो गया।
सुरक्षाबलों को त्राल के अरमपोरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। खोजबीन के बादजवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकी मारे गए। आतंकियों के समर्थन में प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं