TV चैनलों के नए नियम लागू होने के पहले ट्राई ने जारी ही चैनलों की प्राइस लिस्ट, बताया कौन सा चैनल है, कितने रु का
फीचर डेस्क। केबल ऑपरेटर्स और डीटीएच के लिए 29 दिसंबर से नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इसके बाद ग्राहकों से मनमानी रकम नहीं वसूली जा सकेगी। साथ ही टीवी ब्रॉडकास्टर्स को मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) भी डिस्क्लोज करना होगी। ट्राई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पेड चैनलों की लिस्ट जारी कर दी है।
इसमें 42 ब्रॉडकास्टर्स के कुल 332 चैनलों का इनडिविजुअली प्राइस बताया गया है। 29 दिसंबर के बाद से ग्राहकों को अपनी पसंद के चैनल के ही पैसे देना होंगे। जी एंटरटेनमेंट, सोनी पिक्चर्स से लेकर स्टार इंडिया तक के अपने चैनलों के पैक सावर्जनिक कर रखे हैं। सभी चैनलों के रेट भी बताए गए हैं।
Zee के सबसे ज्यादा चैनल
- पेड चैनल्स की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा संख्या Zee ग्रुप के चैनल्स की है। इसके बाद Star India और TV18 ग्रुप्स का नाम आता है। स्टार इंडिया के कुल 51 पे चैनल्स हैं। इसमें 23 चैनलों 19 रुपए की एमआरपी वाले हैं। पांच चैनल 1 रुपए की कीमत वाले हैं। यदि आप इसका पूरा पैकेज लेते हैं तो मंथली इसके लिए 646 रुपए चुकाना होंगे।
- ZEE एंटरटेनमेंट के कुल 41 चैनल्स हैं। इसमें से 19 चैनल 19 रुपए वाले हैं। जी एंटरटेनमेंट के पे चैनल का एवरेज प्राइस 12.32 रुपए है।
- सोनी के 25 पे चैनल्स हैं। एवरेज प्राइस 12 रुपए प्रतिमाह है। सभी चैनल्स को मिलाकर मंथली पैक 301 रुपए के करीब पड़ेगा।
- चेन्नई बेस्ड ब्रॉडकास्टर सन के 33 पे चैनल्स हैं। एवरेज प्राइस 11 रुपए प्रतिमाह है।
- वॉयकॉम-18 के टोटल 32 पे चैनल्स हैं। इनकी एवरेज कॉस्ट 7.80 रुपए है। 32 चैनल्स की टोटल कॉस्ट 250 रुपए प्रतिमाह आती है।
- इसके बाद टाइम्स ग्रपु, डिस्कवरी, टीवी18 न्यूज, जी न्यूज, एनडीटीवी के चार्जेस इन चैनलों के मुकाबले कम हैं।
ये है ट्राई द्वारा जारी की गई लिस्ट, देखिए कौन सा चैनल है कितने का
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं