बंगाल में शाह की रथ यात्राओं को हाईकोर्ट से मंजूरी, भाजपा ने कहा- फैसला निरंकुशता के मुंह पर तमाचा
नेशनल डेस्क, कोलकाता. कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बंगाल में रथ यात्राएं निकालने की मंजूरी दे दी। दरअसल राज्य सरकार ने अनुमति नहीं दी तो भाजपा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सिंगल बेंच ने इन यात्राओं पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पार्टी ने बड़ी बेंच में अर्जी लगाई थी। रथ यात्रा राज्य के 24 जिलों से गुजरेगी। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- यह फैसला निरंकुशता के मुंह पर तमाचा है।
40 दिन में 294 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की योजना
राज्य सरकार ने रथ यात्रा की अनुमति संबंधी भाजपा के पत्रों का जवाब नहीं दिया था। इस पर पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी। राज्य सरकार ने कोर्ट में तर्क दिया था कि भाजपा की रथ यात्रा से साम्प्रदायिक तनाव फैल सकता है। भाजपा की योजना है कि शाह की रथ यात्रा के जरिए 40 दिन में 294 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाए। इस यात्रा में तीन एसी बसें होंगी। 7 दिसंबर को कूच बिहार से और 14 दिसंबर को तारापीठ से इन्हें रवाना किए जाने की योजना थी।
कैलाश विजयवर्गीय ने क्या है : बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। हमें न्यायपालिका पर भरोसा था कि हमें न्याय मिलेगा। यह फैसला निरंकुशता के मुंह पर तमाचा है। हमने अभी कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन आश्वस्त कर सकता हूं कि प्रधानमंत्री और पार्टी के मुखिया रथ यात्रा में शामिल होंगे।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं