ठिठुरा उत्तर पश्चिम भारत, फतेहपुर और माउंट आबू में जमा देने वाली ठंड
दिल्ली.दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों मेंशीतलहर ने दम निकालना शुरू कर दिया है। एनसीआर के गुड़गांव समेत हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेशमें 10 से ज्यादा केंद्रों पर रात का पारा 3 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हवा धीमी होने के कारण अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री के बीच बना हुआ है।
दिल्ली में 3 साल में दिसंबर की सबसे सर्द सुबह
दिल्ली में गुरुवार सुबह पिछले तीन साल में दिसंबर की सबसे सर्द सुबह रही। यहां न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 4 दर्ज किया गया। यह शिमला से भी 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली में इससे पहले न्यूनतम तापमान 24 दिसंबर 2017 को 6.3, 19 दिसंबर 2016 को 6.6 डिग्री और 20 दिसंबर 2015 को 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।एनसीआर में सबसे नीचे गुड़गांव में न्यूनतम तापमान 1.8 और फरीदाबाद में 6 डिग्री दर्ज किया गया। गुड़गांव में रात को पाला पड़ने से जिले के बाहरी क्षेत्रों में खेतों की मेढ़ पर सफेद परत जमी मिली। शिमला का तापमान 6.3 डिग्री रहा
मैदानी इलाकों में 5 सबसे ठंडी सुबह वाले केंद्र
| शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
| चुरु | 0.5 |
| सीकर | 0.5 |
| लखनऊ | 0.8 |
| गुड़गांव | 1.8 |
| भीलवाड़ा | 0.8 |
उत्तर हरियाणा से दक्षिण में ज्यादा ठंड
| शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
| गुड़गांव | 1.8 |
| हिसार | 2.1 |
| रेवाड़ी | 2.5 |
| रोहतक | 3.2 |
| अम्बाला | 3.7 |
| करनाल | 0.4 |
राजस्थान में कहर जारी
राजस्थानमें सर्दी पिछले 7 दिन से कहर ढा रही है। पारा लगातार माइनस में बना हुआ है। फतेहपुर में न्यूनतम पारा माइनस 4 डिग्री तथा माउंट आबू में माइनस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। 11 शहर शिमला से भी ठंडे रहे। जयपुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा। प्रदेश में शीतलहर से गलन बढ़ गई है। कई शहरों में रात को ही कोहरा छाने लगता है।
| शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
| फतेहपुर | -4.0 |
| माउंट आबू | -1.5 |
| सीकर | 0.5 |
| पिलानी | 3.5 |
| चित्तौड़गढ़ | 3.5 |
| आबूरोड | 3.8 |
| अलवर | 4.2 |
| वनस्थली | 4.2 |
| गंगानगर | 4.7 |
| जयपुर | 7.6 |
पंजाब में लुधियाना सबसे सर्द
| शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
| लुधियाना | 2.3 |
| बठिंडा | 2.6 |
| जालंधर | 3.2 |
| अमृतसर | 3.5 |
| पटियाला | 5.6 |
मप्र में बदला हवा का रुख
राजधानीभोपाल और आसपास के शहरों मेंएक-दो दिन में रात में कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है। इसकी मुख्य वजह हवाओं के रुख का बदलना है। गुरुवार को रात का तापमान मामूली गिरावट (0.2 डिग्री सेल्सियस) के साथ 6.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा।बुधवार-गुरुवार की रात पिछले तीन साल के मुकाबले दिसंबर की सबसे ठंडी रात रही। पिछले साल 2017 में 16 दिसंबर की रात 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ महीने की सबसे ठंडी रही थी। जबकि, 26 दिसंबर 2016 में सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इससे पहले 2015 और 2014 में दिसंबर में रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं पिछले साल 2017 में 20 दिसंबर के दिन शहर का रात का तापमान 13 डिग्री और दिन का तापमान 25 डिग्री था। ऐसे में रात के साथ ही दिन में भी ठंड बहुत ज्यादा नहीं थी। हालांकि, 2016 में 20 दिसंबर को रात का तापमान 9 डिग्री और दिन का तापमान 25.7 डिग्री दर्ज हुआ था। इंदौर में न्यूनतम पारा 7 डिग्री रहा। ग्वालियर अंचल में दतिया सबसे ठंडा रहा।
| शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
| दतिया | 3.3 |
| ग्वालियर | 4.0 |
| भिंड | 6.0 |
| श्योपुर | 7.0 |
| मुरैना | 7.5 |
| शिवपुरी | 8.0 |
बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर का प्रकोप
उत्तरी छत्तसीगढ़ में अगले एक-दो दिन शीतलहर चलेगी। राजधानी रायपुर में पारा 3 डिग्री गिरेगा। बिहार के पूर्वी इलाकों में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में पूर्णिया में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर पर पहुंच गई है। वहीं, भागलपुर, गया सहित बिहार के अन्य शहरों में विजिबिलिटी 500 मीटर तक रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रांची में भी ठंडी हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं