कंपनी प्रबंधन व यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली दो महिलाओं पर केस दर्ज

https://ift.tt/2R91eM5

ग्रेटर नोएडा.जेनपैक्ट कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट स्वरूप राज की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो महिला कर्मचारियों समेत कई अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें महिलाओं द्वारा झूठे आरोप लगाने की बात लिखी है।

बता दें कि मूलरूप से गुड़गांव निवासी स्वरूप राज ने मंगलवार रात अपने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर ली थी। वह पत्नी के साथ नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समीप स्थित पैरामाउंट सोसायटी में रहते थे। इन पर कंपनी की ही दो महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस वजह से कंपनी प्रबंधन ने फिलहाल जांच पूरी होने तक उन्हें नौकरी से निलंबित कर दिया था।

आत्महत्या का कदम उठाने वाले स्वरूप ने सुसाइड नोट में लिखा कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम निशांक शर्मा ने बताया कि स्वरूप द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में कंपनी प्रबंधन व यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली दो महिलाओं समेत कई अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पत्नी व अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

सुसाइड नोट में स्वरूप ने लिखा :
मुझ पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं और दुनिया व कंपनी के लोगों को इस बारे में जरूर पता चल जाएगा। वह (पत्नी) हमेशा मुझ पर एक अच्छे पति की तरह भरोसा करती रहे। यदि जांच में मुझे निर्दोष घोषित कर भी दिया गया, फिर भी आरोप लगने की वजह से लोग शक की निगाह से देखेंगे, मैं कैसे दोबारा कंपनी जाऊंगा।

कंपनी की सफाई :

कंपनी ने कहा है कि महिला कर्मचारियों के आरोपों को लेकर समिति जांच कर रही है। आरोप गंभीर किस्म के हैं। निष्पक्ष जांच के लिए स्वरूप को सस्पेंड किया गया था।

दो साल पहले हुई थी स्वरूप की शादी :

पत्नी के नाम लिखे गए सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी लिखा है कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने लिखा है कि वह चाहते है कि उनकी पत्नी समाज में इज्जत से जिए और मजबूत रहे। स्वरूप राज की शादी दो साल पहले ही हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्वरूप राज

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.