क्या जवानों पर पत्थर फेंकने से भी ज्यादा आजादी चाहिए : नसीर के बयान पर अनुपम खेर
मुंबई. अभिनेता अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह के देश में डर के माहौल वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश में इतनी आजादी है कि आप सेना को गालियां दे सकते हैं, वायुसेना प्रमुख को बुरा भला कह सकते हैं और जवानों पर पत्थर फेंक सकते हैं। देश में और कितनी आजादी चाहिए? उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि वे (शाह) जो महसूस कर रहे हैं, वो सही ही हो।
दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था, कई जगहों पर पुलिस अफसर से ज्यादा गाय की हत्या को महत्व दिया जा रहा है। देश में जहर फैल चुका है, लोगों को कानून अपने हाथों में लेने की खुली छूट मिल गई है। इस बात की फिक्र होती है कि हालात जल्दी सुधरते नजर नहीं आ रहे।
शाह ने कहा था- उन्हें इस माहौल में बच्चों की फिक्र
शाह ने कहा था, "मुझे मजहबी तालीम मिली थी। लेकिन रत्ना (पत्नी) को नहीं। वे लिबरल परिवार से आती हैं। मैंने अपने बच्चों को मजहबी तालीम नहीं दी, क्योंकि मेरा ये मानना है कि अच्छाई और बुराई का मजहब से कुछ लेना-देना नहीं। मुझे फिक्र होती है कि अपने बच्चों के बारे में कि कल को उनको अगर भीड़ ने घेर लिया कि तुम हिंदू हो या मुसलमान, तो उनके पास तो कोई जवाब ही नहीं होगा। मुझे इस बात की फिक्र होती है कि हालात जल्दी सुधरते नजर नहीं आ रहे। इन बातों से मुझे डर नहीं लगता, गुस्सा आता है।''
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं