मेलबर्न में भारत का सक्सेस रेट सिर्फ 17%, ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले 40 फीसदी कम

http://bit.ly/2rPE4vP

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 से 30 दिसंबर तकत मेलबर्न में चार मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट (बॉक्सिंग डे टेस्ट) खेला जाएगा। मेलबर्न पर आखिरी टेस्ट ठीक एक साल पहले हुआ था। वह मैच बेनतीजा रहा था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यहां की पिच को खराब करार दिया था। हालांकि, अब पिच में कुछ बदलाव किए गए हैं। ऐसे में इस बार मैच का नतीजा निकलने की पूरी उम्मीद है। वैसे यहां पर ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत का रिकॉर्ड बहुत खराब है। टीम इंडिया ने यहां 12 टेस्ट खेले, इनमें से वह दो ही जीत पाई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 110 में से 63 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

भारत ने यहां अपना आखिरी टेस्ट ड्रॉ खेला था
भारत ने यहां आखिरी टेस्ट 2014 में खेला था। वह भी बॉक्सिंग डे टेस्ट था। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था। भारत को इस मैदान पर आखिरी जीत फरवरी 1981 में मिली थी। बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में भारत ने वह टेस्ट 222 रन से जीता था। उस मैच में भागवत चंद्रशेखर ने 12 विकेट लिए थे। तब भारतीय स्पिनर्स ने ऑस्ट्रेलिया के 18 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था। उसके बाद से भारत ने यहां सात टेस्ट खेले, लेकिन एक भी नहीं जीत पाया। उसने दो टेस्ट ड्रॉ कराए और पांच में हार गया।

21वीं सदी में ऑस्ट्रेलिया का यहां सक्सेस रेट 78%
इस मैदान पर आखिरी टेस्ट पिछले साल 26 से 30 दिसंबर तक खेला गया था। उस टेस्ट में सिर्फ 24 विकेट गिरे थे, जबकि 1081 रन बने थे। मैच में एक दोहरा शतक और दो शतक लगे थे। मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 21वीं सदी यानी 2000 से 18 टेस्ट खेले। इनमें से उसने 14 जीते, दो ड्रॉ कराए, जबकि सिर्फ दो में ही हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने यहां अपना आखिरी टेस्ट ड्रॉ खेला था
भारत ने यहां आखिरी टेस्ट 2014 में खेला था। वह भी बॉक्सिंग डे टेस्ट था। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था। भारत को इस मैदान पर आखिरी जीत फरवरी 1981 में मिली थी। बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में भारत ने वह टेस्ट 222 रन से जीता था। उस मैच में भागवत चंद्रशेखर ने 12 विकेट लिए थे। तब भारतीय स्पिनर्स ने ऑस्ट्रेलिया के 18 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था। उसके बाद से भारत ने यहां सात टेस्ट खेले, लेकिन एक भी नहीं जीत पाया। उसने दो टेस्ट ड्रॉ कराए और पांच में हार गया।

मेलबर्न में पहली बार कप्तानी करेंगे
इस मैदान पर विराट कोहली पहली बार बतौर कप्तान खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने यहां अब तक दो टेस्ट खेले। इसमें उन्होंने एक शतक की मदद और 59.54 की औसत से 234 रन बनाए हैं। इस मैदान पर भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों के रन बनाने की बात की जाए तो इस सूची में सचिन तेंडुलकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने यहां पांच टेस्ट में एक शतक की मदद से 44.90 की औसत से 449 रन बनाए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India vs Australia Test Series: India Success Rate 40% less than Australia in Melbourne

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.